अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      परिजनों को सांत्वना देने दिवंगत सुबोध के गांव पहुंचे मंत्री

      नगरनौसा( नालंदा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगरनौसा-बडीहा मुख्य लिंक पथ के काठी पुल के पास सोमवार की संध्या गोराइपुर के पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता सुबोध कुमार को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। आज बुधवार के दिन ग्रामीण विकास सह  सांसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार अहियातपुर गांव पहुँच परिजनों से मिल संवेदना व्यक्त की।

      ग्रामीण विकास सह  सांसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार के साथ जदयू प्रदेशकार्यकरणी के सदस्य शियाशरण ठाकुर, जिला जदयू युवा अध्यक्ष  रंजीत कुमार, युवा नेता सोनी कुमार, त्रिनयन प्रसाद जदयू प्रदेश किसान मोर्चा महासचिव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष सतीशचंद्र प्रसाद, प्रखंड युवा अध्यक्ष अश्विब कुमार, कौशलेंद्र कुमार, राजा गुरु, हिलसा डीएसपी प्रवेंद्र भारती, चंडी इंस्पेक्टर अशोक सिंह भी मौजूद थे।

      अहियातपुर गांव पहुँचने के पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने हत्या हुई काठी पुल के पास रुक घटनास्थल का मुआयना भी किया। ग्रामीण विकास सह  सांसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता सुबोध कुमार जदयू के एक सच्चे व कर्मठ सिपाही थे।

      जिला जदयू अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि सुबोध कुमार की हत्या संगठन के लिए अपूर्ण क्षति बताया।

      इस दौरान  पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता सुबोध कुमार  के पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था।बार-बार बेहोश हो रही थी। मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा के प्रभारी डॉक्टर कृष्ण कन्हैया अपने टीम के साथ पहुँच जांच किये।

      ग्रामीण विकास सह  सांसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार वहाँ से निकल चंडी थाना क्षेत्र के अकैड़ गांव निवासी व कछियावां पंचायत के पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह उर्फ़ दुलारी मुखिया के निधन पर उनके घर पहुँच शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांतवना दी।

      वहीं से नगरनौसा पंचायत के मुखिया सुरेंद्र प्रसाद से फोन पर बात कर नगरनौसा बस स्टैंड में समुदायक शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया। शौचलय निर्माण में खर्च होने बाले राशि मे दो लाख लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत दिया जाएगा व 10 प्रतिशत पंचायत देगा। साथ ही चैनपुर-बसोपुल भाया बारा बिगहा सड़क के निर्माण को लेकर प्रखंड जदयू अध्यक्ष सतीशचंद्र प्रसाद से अनुशंसा कर देने को कहा।

      इधऱ, बीडीओ अरविंद कुमार ने पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता सुबोध कुमार के पत्नी मंजू देवी को आश्रित लाभ से मिलने बाला 20 हजार रुपया का चेक दिया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!