अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      केबीसी-9 में चतरा के राजकुमार ने यूं जीते 12.50 लाख

      चतरा। बीती रात ठीक नौ बजे कौन बनेगा करोड़पति प्रोग्राम में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठ चतरा के राजकुमार ने 12.5 लाख रुपये जीते। सोमवार को सोनी टीवी पर  कौन बनेगा करोड़पति का प्रसारण हुआ।

      KBC BIG B RAJKUMAR CHATRAराजकुमार ने 13 प्रश्नों के उत्तर दिये। सवालों का जवाब देते समय राजकुमार हर पल हंसते रहे, उनकी हंसी को देखकर अमिताभ बच्चन काफी खुश दिखे।

      सेट पर राजकुमार की पत्नी श्रेया भी मौजूद थीं। केबीसी के इस एपिसोड में राजकुमार झारखंड राज्य से भाग लेने वाले पहले प्रतिभागी हैं।

      उल्लेखनीय है कि राजकुमार का चयन केबीसी-9 के फास्ट फिंगर फस्ट (ट्रीपल एफ) के लिए हुआ था। इसमें शामिल होने के लिए राजकुमार पिछले 11 अगस्त को पत्नी श्रेया प्रकाश के साथ मुंबई गए थे।

      राजकुमार चतरा शहर के दीभा मोहल्ला निवासी हैं। इनके पिता लक्ष्मण प्रसाद सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उन्होंने प्रारंभिक से लेकर स्नातक की पढ़ाई चतरा में ही रहकर की है। वे चतरा व्यवहार न्यायालय में नजारत शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं।

      राजकुमार को 12 वर्ष बाद केबीसी की हॉट सीट पर बैठने का सपना पूरा हुआ है। राजकुमार केबीसी का शो शुरुआत से ही देखा करते थे। वर्ष 2005 में उनकी शादी हुई।

      पत्नी श्रेया ने उन्हें केबीसी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इसमें उनकी पत्नी स्वयं भी हिस्सा लेती रही। वर्ष 2013 में उनकी पत्नी को सफलता मिली।

      इसमें उनकी पत्नी का चयन ट्रिपल एफ के लिए हुआ, लेकिन वे हॉट सीट तक नहीं पहुंच सकी थीं। इसकी कसक दोनों पति-पत्नी को रही। इसके बाद भी दोनों लगातार तैयारी में लगे रहे। राजकुमार का सपना था कि वे भी अमिताभ के साथ होट सीट में बैठें।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!