अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      19 को टेंडर, 20 को प्रक्रिया, 21 को यूं बन गया पीएम मोदी का हेलीपैड

      ऐसा शायद देश के इतिहास में पहली बार है कि किसी सरकारी प्रोजेक्ट के लिए एक दिन में टेंडर पेपर बिका, जमा हुआ और वर्क ऑर्डर जारी हो गया…….”

      पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन के लिए राजधानी रांची में तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। सुरक्षा से लेकर सुविधा तक हर चीज पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इन तैयारियों में एक काम ऐसा भी है जिसमें शायद रांची में एक नया रिकॉर्ड बन गया।

      पीएम के कार्यक्रम स्थल के निकट भवन निर्माण विभाग के रांची प्रमंडल 2 ने हेलीपैड बनवाया है। इस हेलीपैड के निर्माण के लिए टेंडर का विज्ञापन 19 सितंबर को प्रकाशित किया गया। 20 को टेंडर की प्रक्रिया पूरी की गई और 21 को तो हेलीपैड का सफल ट्रायल भी हो गया।

      PM HELIPAD IN RANCHI 1

      ऐसा शायद देश के इतिहास में पहली बार है कि किसी सरकारी प्रोजेक्ट के लिए एक दिन में टेंडर पेपर बिका, जमा हुआ और वर्क ऑर्डर जारी हो गया।

      यही नहीं, अगले ही दिन काम पूरा भी हो गया। यूं तो 2013 में पंजाब के मोहाली में 48 घंटे में 10 मंजिला इमारत खड़ी करने का रिकॉर्ड बना था। मगर ये एक निजी कंपनी का काम था।

      हेलीपैड बनाने के लिए भवन निर्माण विभाग ने 19 सितंबर को टेंडर निकाला। टेंडर पेपर की बिक्री के लिए 20 सितंबर को 1 बजे का समय तय किया गया। पेपर जमा करने का समय उसी दिन दोपहर 2 बजे और टेंडर खोलने का समय दोपहर 2.30 बजे रखा।

      निर्धारित समय पर टेंडर खुला और अगले आधा घंटे में वर्क ऑर्डर भी जारी हो गया। कार्य समाप्ति की तिथि 21 सितंबर से 23 सितंबर है, लेकिन 21 सितंबर को हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतार ट्रॉयल भी कर लिया गया।

      पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। वे 23 सितंबर को विशेष विमान से दिन के 12:30 बजे रांची पहुंचेंगे। फिर हेलिकॉप्टर से धुर्वा के कार्यक्रम स्थल पर 12:45 बजे पहुंचेंगे। धुर्वा हेलिपैड से 3 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 3:10 बजे उड़ान भरेंगे और बागडोगरा एयरपोर्ट पर शाम 4:10 बजे उतरेंगे।

      इस संबंध में भवन प्रमंडल-2 के कार्यपालक अभियंता राजीव सिंह कहते हैं, ‘इमरर्जेंसी वर्क था इसलिए एक ही दिन में टेंडर किया गया है। टेंडर होने के बाद ही हेलीपैड का काम शुरू हुआ है। अभी भी काम चल रहा है। टेंडर किस ठेकेदार ने लिया है यह अभी याद नहीं है’।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!