अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      हिलसा में इस बार 551 फीट के कांवर से हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक

      “जात-धर्म से ऊपर उठकर हिलसा के लोग कांवरियों का स्वागत ऐतिहासिक रहा। हर साल की भांति इस साल भी एकंगरसराय के काली पूजा समिति के सदस्य बाबा सिद्धनाथ धाम में जलाभिषेक का मन बनाया।”

      hilsa kanwarहिलसा (चन्द्रकांत)। नालंदा जिले के हिलसा नगर में मंगलवार को एक समरस समाज का माहौल तब दिखने को मिला जब कांवरियों के स्वागत में धर्म दीवार भी टूट गई। 

      समिति के सदस्य पिछले साल की तुलना में इस बार कांवर की लम्बाई बढाते हुए पांच सौ इकावन फीट कर दिया। फतुहा के गंगातट स्थित त्रिवेणी घाट से जल लेकर कांवरियों का जत्था जैसे चला लोगों में सेवा को लेकर एक नई उत्साह जग गई। हिलसा शहर के कालीमंदिर के निकट एक भव्य सेवा केन्द्र बनाया गया। कांवरियों की सेवा की सारी सुविधाएं व्यवस्थाएं की गई।

      हलधर युवा क्लव के बैनर तले सेवा को जुटे सदस्यों में नगर मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि डॉ विश्वनाथ के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के युवा नेता मो. परवेज भी शामिल था। कांवरियों के जत्था के हिलसा पहुंचते ही माहौल भक्तिमय हो गया। सभी लोग कांवरियों का फूलमाला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया। कांवरियों को शर्बत पिलाने के साथ-साथ अल्पाहार के रुप में फल दिया गया।

      कांवरियों की सेवा में जुटे जाति और धर्म की दीवार तोड़कर लोग बोल-बम के नारे लगा रहे थे। सड़क के दोंनो ओर कांवरियों के दर्शन के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी। जैसे-जैसे कांवरिया आगे बढ रहे थे वैसे-वैसे दर्शक भी बोल-बम के नारे लगा रहे थे। कांवरियों के आगे चल रहे हिलसा के युवाओं के अलावा मौजूद लोगों द्वारा लगाए जा रहे बोल-बम के नारों से पूरे शहरवासी भक्ति के रस में डूब गए थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!