अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      राजगीर विपुलाचल पर्वत का है वायरल वीडियो, पुलिस का अज्ञात के खिलाफ FIR

      राजगीर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)।  नालंदा जिला अवस्थित अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर के विपुलाचल पर्वत पर गैंगरेप के प्रयास के वायरल वीडियो  का मामला  उजागर होने के बाद पुलिस महकमा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरी तफ्तीश में  जुट गया है।

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज की पड़ताल के बाद स्पष्ट हुआ है कि वायरल वीडियो की वारदात विपुलाचल पर्वत के किनारे की है। क्योंकि स्पष्ट रुप में वीडियो के पीछे मखदूम कुंड का मस्जिद दिख रहा है।

      विपुलाचल पर्वत पर हर साल आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है, क्योंकि यह पर्वत पूरी तरह पुलिस-प्रशासनिक के उपेक्षा का शिकार है।nalanda viral vedio crime 1

      पुलिसिंग और प्रशासनिक कुव्यवस्था का आलम यह है कि इस पर्वत पर जाने के लिए लोगो को दीवारें फांद कर जाना पड़ता है, क्योंकि कुछ वर्ष पूर्व जिला प्रशासन के निर्देश पर इस पर्वत की ओर जाने वाले मुख्य गेट के दरवाजे को हटाकर दीवार खड़ी कर दिया जाता है, ताकि न लोग पहाड़ पर जाएंगे और न ही घटनाएं होगी।

      यहां सिर्फ जैनियों के लिए एक रास्ता है, जो कभी कभी पार्क से खुलता है। यही वजह है कि इन पहाड़ो पर लोग जाने के लिए सुनसान मार्ग से भी चले जाते है और अपराधी गंभीर घटनाओं को अंजाम देता है।

      राजगीर थाने में विपुलाचल पर्वत पर छिनतई,  बलात्कार,  हत्या जैसे दर्जनों केस पुलिस-प्रशासनिक विफलता के उदाहरण हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!