अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      राजगीर नगर पंचायत के मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी

      नालंदा ( राम विलास )। आसन्न नगर पंचायत चुनाव से पहले नगर पंचायत के मतदाता सूची का विखंडन किया गया था। इस विखंडन के बाद भी मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी है। दर्जनों मृतकों के नाम अभी भी मतदाता सूची में दर्ज है।

      voter list1इतना ही नहीं अनुमंडल एवं प्रखंड के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण के बरसों बाद ही उनका नाम मतदाता सूची में मौजूद है। मतदाता सूची का विखंडन पदाधिकारियों के द्वारा किया जाता है ।

      मिली जानकारी के अनुसार राजगीर की पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री इनायत खान (भाप्रसे) जो वर्तमान में भोजपुर( आरा ) में उप विकास आयुक्त के पद पर तैनात हैं । उनका नाम राजगीर नगर पंचायत के मतदाता सूची की शोभा बढ़ा रहा है । इसी प्रकार राजगीर अनुमंडल के पूर्व दंडाधिकारी विजय सिंह एवं उनके परिवारों का नाम भी मतदाता सूची में दर्ज है ।

      वार्ड संख्या 4 गंजपर के अनिल कुमार यादव बताते हैं कि उनके परिवार के कई सदस्य बरसों पहले स्वर्गवास कर गये है। फिर भी उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है ।

      वह कहते हैं कि मतदाता सूची का विखंडन प्रखंड ,नगर पंचायत और अनुमंडल स्तर के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं देखरेख में होता है । तब यह हालात है ।

      उन्होंने कहा कि कोई वार्ड ऐसा नहीं है , जहां दर्जनों मृतकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नही है। कायदे से मृतकों और स्थानांतरित पदाधिकारियों और कर्मचारियों का नाम विखंडन से पहले ही मतदाता सूची से हटा देना चाहिए था । लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

      इससे स्पष्ट होता है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने तथा विखंडन में संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा बड़े पैमाने पर लापरवाही बरती गई है।

      यदि मतदान के दौरान किसी की मनमानी चली या बोगस वोट हुए तो मृतकों और स्थानांतरित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के नाम पर भी वोट पड़ सकते हैं इससे इनकार नहीं की जा सकती है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!