अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक बच्ची व तीन महिला घायल,दो रेफर

      HIRANYPURहिरणपुर (संवाददाता)।  थाना क्षेत्र के हिरणपुर -पाकुड़ मुख्य सड़क पर रविवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक बच्ची व तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलों को ग्रामीणों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर दो महिलाओं की स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। जबकि एक बच्ची एवं एक महिला को इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।

      मिली जानकारी के अनुसार धान रोपनी का कार्य कर तोड़ाई से वनपोखरिया अपने घर जा रही होपनमय हांसदा उम्र35 वर्ष ,चमी मुर्मू40 वर्ष,धनी मुर्मू40 वर्ष, मरामय सोरेन15 वर्ष को पाकुड़ दिशा से अनियंत्रित चाल से आ रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल ने अपने चपेट में ले लिया। जिसके बाद सभी लोग घायल हो गए। उनमें से वनपोखरिया निवासी दो महिला होपनमय हांसदा एवं चमी मुर्मू को रेफर कर दिया गया है। जबकि दो को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

      उक्त घटना में मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। जबकि मोटरसाइकिल के पीछे बैठे सख्स धनबाद निवासी कुबराज सोरेन को पुलिस ने पकड़ लिया। एवं वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस बाबत थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया की मोटर साईकिल चालक के ऊपर मामला दर्ज की जाये गई।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!