अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      मातमपुर्सी करने दिगवंत जदयू नेता के घर पहुँचे सीएम

      नगरनौसा (नालंदा)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार के दिन मातमपुर्सी करने दिवगंत पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता सुबोध प्रसाद के घर नगरनौसा प्रखंड के गोराइपुर  पंचायत अंतर्गत अहियातपुर गांव  पहुँचे।

      cm nagarnaussa2गांव पहुँचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिवगंत पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता सुबोध प्रसाद के घर पहुँच  सुबोध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधंजलि देते हुए सुबोध प्रसाद के परिजनों से मिले अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

      मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से  सड़क मार्ग से होते हुए अहियातपुर गांव पहुँचे। मुख्यमंत्री के आगवन को ले पूरा जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन तक अलर्ट था। पूरे चौक-चौराहा पे पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।

      मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगवन को ले दिगवंत सुबोध प्रसाद के घर में संवाददाता से लेकर स्थानीय जनप्रतनिधि तक को अंदर जाने का आदेश नही था।

      विदित हो कि 11सितम्बर सोमवार के संध्या देर रात्रि  नगरनौसा थाना अंतर्गत नगरनौसा-बडीहा मार्ग के काठी पुल पर  हथियारबंद अपराधियों ने प्रखंड के गोराइपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह जदयू जिला कार्यकरणी के सदस्य व अहियातपुर गांव निवासी सुबोध प्रसाद को गोली मार कर हत्या कर दी थी।

      दिगवंत पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता सुबोध प्रसाद के परिजनों से मिल प्रखंड के कछियावां पंचायत अंतर्गत अकैड़ गांव पहुँचे। वहां  पूर्व मुखिया देवेंद्र प्रसाद उर्फ़ दुलारी मुखिया के श्रधाकार्यक्रम में भाग लेकर पुनः सड़क मार्ग से पटना लौट गए।

      cm nagarnaussa1कार्यक्रम में मौके पे राज्यसभा सांसद सीपी सिंह, जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका, एसडीओ सृष्टि राज सिन्हा, डीएसपी परमेंद्र भारती, जदयू जिलाध्यक्ष बनारस प्रसाद, जदयू जिला  युवाध्यक्ष  रंजीत कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष सतीशचंद्र प्रसाद, प्रखंड युवा अध्यक्ष अश्विन कुमार, कौशलेंद्र कुमार, राजा गुरु, शम्भु ठाकुर, डॉक्टर बिपिन कुमार सहित सैकड़ों पुलिस बल व जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

      मातमपुर्सी करने दिगवंत पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता सुबोध प्रसाद के घर पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नालंदा जिला पैक्स अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मिल पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता सुबोध प्रसाद की हुई हत्या पर जिला पैक्स संघ ने मुख्यमंत्री से मिल पांच सूत्री माँगो को लेकर पत्र सौंपा।

      अपने दिए गए पत्र में उन्होंने कहा कि पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता सुबोध प्रसाद की हुई हत्या की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाय। सुबोध कुमार के परिजनों को 10 लाख रुपया व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाय। सुबोध प्रसाद के परिजनों को जाल माल के रक्षा के लिए सुरक्षा मुहैया कराया जाय।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!