अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      मां के अवैध संबंध की सजा 3 बेटियों को, दुष्कर्म के बाद गला रेत नृशंस हत्या

      एक मां के अवैध संबंध की सजा उसकी तीन बेटियों को दी गई। तीनों लड़कियों की देर रात दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई जिससे पूरे इलाके में सनसनी मची है”।

      rape murder bankaएक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बिहार के बांका जिले के कटोरिया गांव में एक साथ तीन बहनों की गला रेतकर हत्या से दहशत का महौल कायम है। पुलिस के मुताबिक यह घटना दुष्कर्म के बाद अंजाम दिया गया है।

      खबर है कि कटोरिया थाना क्षेत्र के कादरा गांव में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पुलिस का भी मानना है कि लड़कियों की निर्मम हत्या से पहले उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

      घटना में यह बात सामने आ रही है कि आरोपी के पिता का नाजायज संबंध मृतका तीनों बहनों की मां के साथ था।

      rape murder banka 1इसी आवेश में आकर आरोपी युवकों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। वैसे इस मामले में मुकदमा दर्ज के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

      लोगों ने बताया कि घर में कोई नहीं था और रात में तीनों बहनें घर में सो रही थीं।

      इसी बीच देर रात कुछ लोग घर में घुस गये और तीनों की हत्या कुल्हाड़ी से काट के कर दी।

      पुलिस को घटनास्थल से कुल्हाड़ी, कुदाल समेत अन्य चीजें मिली हैं। 

      घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर बताया कि तीनों लड़कियों के साथ पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया फिर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत व्याप्त है

      एसपी चंदन कुशवाहा ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि जल्द ही अपराधियों का पता लगा लिया जाएगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!