अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      मथुरिआ मोहल्ला के पौराणिक शिव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार 

      बिहारशरीफ (ए के सविता)। बिहार शरीफ के मथुरिआ मोहल्ला स्थित बैगनी खंड महादेव स्थान परिसर के पौराणिक शिव मंदिर के निर्माण हेतु सोमबार को विद्वान पंडितो  के मंत्रोचारण के साथ मंदिर का जीर्णोद्वार किया गया ।पूरा बैगनी खंड शिव अर्थात  भोलेनाथ  के भजनो  से गूंज  उठा।    

      इस मंदिर की स्थापना 1806 इ. में की गयी। वही स्थानीय लोगो ने बताया की पुराने जमींदार  भट  परिवार के द्वारा निर्मित  है प्राचीन  शिव मंदिर परिसर  में शिलापट के शिलालेख पर  उदलेखित शांता  बाई  भट नाम उल्लेखित  है।MATHURIYA MOHALLA SHIV MANDIR

       इस सम्बन्ध में मंदिर विकास समिति के सक्रिय सदस्य सूरज कुमार ने बताया के पूरा बैगनी खंड भट परिवार का था वो अपने पूजा पाठ के लिए शिव मंदिर का निर्माण किये थे।

      धीरे धीरे ये मंदिर सभी लोगो के लिए आस्था का केंद्र बन गया ,तब से लेकर आज तक इस शिव मंदिर में लोग पूजा करते आ रहे है प्राचीन मंदिर होने के कारण इसका भूखंड  जीर्ण  शीर्ण  अवस्था  में आ गया ।             

      इस शिव मंदिर के नव निर्माण के लिए मंदिर विकास समिति का गठन किया गया। मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष वार्ड  पार्षद  नीरज  कुमार , उपाध्यक्ष  पंकज  यादव, सचिव प्रशसनिक  पद से सेवानिर्वित अरुण वर्णवाल , कोषाध्यक्ष  भोला साव सहित कई गण मान्य  लोग अपने भागीदारी से मंदिर विकास कार्यो  में जुड़े  है। इस शिव मंदिर के निर्माण भव्य  रूप  से की जा रही है ।                    

      मंदिर के जीर्णोद्वार मौके पर स्थानीय युवा क्लब के द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन सोमबार को किया गया। इसमें टिंकु, सुजीत कुमार ,छोटू कुमार ,जगजीत  कुमार ,मुन्ना सहित सभी युवा बढ़-चढ़ के हिस्सा  लिया। इस भंडारा में हजारों की संख्या में श्रदालुओं  की भीड़ उमड़ पड़ी ।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!