अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      बेखौफ बदमाशों ने पूर्व विधान पार्षद के घर बोला हमला, पुलिस बनी पंगु

      यहां आए दिन बदमाश शराब के नशे में इस तरह की हरकत किया करते हैं। शिकायत करने के बाद भी पुलिस उन लोगों पर कार्रवाई नहीं करती है। इसी कारण उन लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है………………” 

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (बिहार शरीफ ब्यूरो)। बीती रात शराब के नशे में धुत बेखौफ बदमाशों ने राजद के पूर्व विधान पार्षद खुर्शीद मोहसिन के घर हमला बोल ईट पत्थरों से दरवाजा को क्षतिग्रस्त कर दिया।1 7

      घर की रखवाली कर रहे लोगों का कहना है कि बीती रात 4  की संख्या में आए बदमाशों ने दरवाजा खोलने को कहा। जब उन्होंने दरवाजा खोलने से इनकार किया तो ईट पत्थर से दरवाजा तोड़ दिया।

      घटना नालंदा जिला मुख्यलाय बिहार शरीफ नगर के बिहार थाना इलाके के कल्याणपुर मोहल्ले की है। घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुँच घटना की जानकारी ली। घटना के बाद घर की रखवाली कर रहे लोग डरे सहमे हैं।

      बता दें कि राजद के पूर्व विधान पार्षद खुर्शीद मोहसिन विधान पार्षद बनने के कुछ ही महीने बाद उनका देहांत हो गया था।  इसके बाद उनका पूरा परिवार पटना में रहता है। घर की रखवाली करने के लिए कुछ लोग यहां रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने उनके घर पर हमला बोला।

      देखिए वीडियोः क्या बताता है पहरेदार रंधीर कुमार…..

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!