अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      बिहार में ठनका गिरने से अब तक 6 लोगों की मौत

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज।  बिहार में गुरूवार को मौसम का बदला मिजाज लोगों के लिए काल बन गया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं छह लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। आधा दर्जन लोग जख्मी भी हुए है।

       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

      lightning 1बिहार के अररिया में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग जख्मी भी हुए हैं। मरने वालों में पति-पत्‍नी भी शामिल हैं।

      बताया जा रहा है कि अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र के रधुनाधपुर में पति -पत्नी चानो यादव व सुनीता देवी  की मौत हो गई।

      वहीं रानीगंज प्रखंड में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए है। मृतक जय किशोर ऋषिदेव मझुआ पश्चिम का निवासी था। जबकि गोदाम थाना क्षेत्र के चंदामोहन में 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

      बिहार के मधुबनी जिले के रामनगर पंचायत के पकरिया गांव में गुरुवार की सुबह ठनका गिरने से एक शिक्षक की मौत हो गई है। शिक्षक का नाम अब्‍दुल हकीम है, जो मदरसा सुलतानिया में पढ़ाते थे।

      बिहार के मुंगेर में भी ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में हुई इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।

      बताया जा रहा है कि मृतक अपने खेत में काम कर रहा था,इस दौरान ठनका की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

      बिहार के अलग-अलग जिलों में ठनका गिरने से हुई छह लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने परिजनों को मुआवजा देने की बात कही है।

      आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!