अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      बिहारः जहां MLA को CM तक बात पहुंचाने के लिए मीडिया के सामने इस्तीफा देते हुए यूं रोना पड़ता है!

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बिहार में सत्तारुढ़ दल जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह इस्तीफा देने के बाद मीडिया के सामने ही रो पड़ें हैं। वेशक उनके आंसू सीएम नीतीश कुमार पर सीधे सवाल उठाते हैं।

      सीवान जिले के बडहरिया विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक का कहना है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। अब सबकुछ बर्दाश्त से बाहर है।

      उन्होंने सीधे सीएम नीतीश कुमार के सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे लगातार न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अगर सीएम उनकी बातें सुन ली तो वे अपना फैसला वापस ले लेगें। उन्हें भरोसा है कि उनकी परेशानी का समाधान होगा।

      shyam bahadur jdu MLAइसके पहले जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बीती रात अपना इस्तीफा पत्र प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर सौंप दिया।

      हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के दिल्ली में होने की वजह से विधायक की मुलाकात वशिष्ठ नारायण सिंह से नहीं हो सकी।

      विधायक का आरोप है कि उनकी बात जिला प्रशासन के अधिकारी नहीं सुनते हैं। जनता उनसे गुहार लगाती है। ऐसे में उनके पास इस्तीफा ही विकल्प बचा है।

      श्याम बहादुर सिंह अक्सर बार बालाओं के साथ डांस करने को लेकर फेमस रहे हैं। लॉ एण्ड आर्डर को लेकर बीते दिनों नीतीश सरकार की काफी फजीहत हुई थी।

      यहां तक कि सहयोगी पार्टी बीजेपी के विधायक और नेताओं ने भी खुद अपनी ही सरकार पर सवालिया निशान लगाया है। लेकिन इस बार खुद जदयू के विधायक ही शासन व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!