अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      बाबा बख्तौर मेला में बोले जीतनराम मांझी- जल रहा पूरा बिहार, देखने वाला कोई नहीं

      नगरनौसा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। आज जो लोग धर्म का नाम लेते है, वे ही धर्म के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आज नवादा, पूर्णिया, औरंगाबाद के साथ पूरा बिहार जल रहा है। कोई देखने वाला नही है। हम सभी लोग को मिलजुलकर सद्भावना के साथ रहना चाहिए।

      उक्त बातें शनिवार के दिन नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र स्थित वनवोरिया धाम में बाबा बख्तौर मेला के उद्घाटन के दौरान कही।

      manjhi in nalanda 1उन्होंने कहा कि आज अगर हम पड़ से समझौता करते तो मुख्यमंत्री होते। लेकिन हम ने पद से समझौता नही किया। मीठी-मीठी बात करते तो छः माह और मुख्यमंत्री होते।

      उन्होंने मुख्यमंत्री पर इशारों-इशारों में कहा कि जो लोग संप्रदायक्त को जो आश्रय देगा,जो सद्भाव के साथ खिलवाड़ करेगा हम उसे बर्दाश नही करेंगे। आप तो वर्दश कर रहे हैं। आप दिखा रहे हैं।

      उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोग एक ही पिता के पुत्र है। आज जो एक दूसरे को सहयोग देते थे आज वहीं लोग सहयोगात्मक बाते भूल एक दूसरे को टांग खिंचने लगे हैं। धर्म कोई अलग का चीज़ नही है धर्म धारण करने का चीज है। सभी लोग अच्छे कार्य कर एक दूसरे को भलाई करें। इस जगत में किसी को दुःख देना,तकलीफ़ देना वो पाप हैं।

      उन्होंने रामायण के दोहा कह कहा कि लोगो का कल्याण करने से बड़ा कोई धर्म नही है। उन्होंने कहा कि यह कोई नही दलित हैं न कोई पिछड़ा है न कोई फारवर्ड है सभी लोग एक ही पिता के पुत्र है।

      उन्होंने कहा कि आज जो लोग धर्म का नाम लेते है वो ही धर्म के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आज नवादा, पूर्णिया, औरंगाबाद के साथ पूरा बिहार जल रहा है। कोई देखने वाला नही है। हम सभी लोग को मिलजुलकर सद्भावना के साथ रहना चाहिए।

      मौके पर हम पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता चन्द्रमणि कुमार मणि ने कहा कि आज प्रदेश की सरकार गरीब दलित पिछड़ा को लूटने का कार्य किया है। आज पूरा नालंदा जिला के दलित, पिछड़ा गरीब को एक होने का समय आ गया है।

      उन्होंने सभी लोगों से आठ अप्रैल को पटना में होने वाले गरीब माहारैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

      इस कार्यक्रम में मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव एवं अखिल भारतीय धानुक उथान  समाज के युवा प्रदेश नंदकिशोर मंडल, ऑल इंडिया यादव महासभा के अध्यक्ष ई. अजय यादव,  राजद नेता अर्जुन यादव, समाजसेवी उपेंद्र कुमार, हम के जिलाध्यक्ष विश्वजीत पासवान, प्रखंड अध्यक्ष निरंजन पासवान, आयोजनकर्ता सत्यवान यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!