अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      बांका में मुखिया के पति की गोली मार हत्या, गोलीबारी में पुत्र भी जख्मी

      मुखिया पति नवल मंडल कुछ माह पूर्व इलाके में चल रही मनरेगा योजना में धांधली के खिलाफ भूख हड़ताल पर भी बैठे थे। इस धांधली में शामिल माफिया तत्वों के वह निशाने पर थे।“

      बांका (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बांका जिले में एक मुखिया के पति की गत रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बांका जिला अंतर्गत अमरपुर प्रखंड के कुशमाहा पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी के पति नवल मंडल के साथ उस वक्त हुई, जब वह एक शादी समारोह से भोज खाकर अपने पुत्र 21 वर्षीय धर्मेंद्र के साथ वापस अपने घर लौट रहे थे। गोलीबारी में धर्मेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

      BANKA MUKHIYA PATI MURDER1
      मुखिया मुन्नी देवी के पति नवल मंडल (फाइल फोटो)

      बांका लाइव न्यूज पोर्टल के अनुसार मुखिया के पति नवल मंडल अपने पुत्र धर्मेंद्र के साथ कल रात जब शादी समारोह से भोज खाकर करीब 11:00 बजे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी बाछनी गांव से कुछ दूरी पर मंदिर व स्कूल के बीच पहुंचने पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

      दोनों पिता-पुत्र बाइक पर सवार थे। गोली लगने से जख्मी होकर वे दोनों बाइक से नीचे गिर गये। इस बीच मौके पर ही मुखिया मुन्नी देवी के पति नवल मंडल की मौत हो गई।

      घटना में जख्मी धर्मेंद्र ने हादसे की खबर अपने गांव वालों को दी। गांव वाले जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

      इस हादसे के बाद पूरा इलाका सन्न रह गया है। घटना की जानकारी मिलने पर कल रात ही अमरपुर थाना के सब इंस्पेक्टर सुमन कुमार पुलिस बल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। जख्मी धर्मेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

      पुलिस इस हत्याकांड को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!