अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      पैमार पुल के नीचे युवक की सिर काट नृशंस हत्या के बाद लोगों में दहशत

      इस्लामपुर  (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। समूचे नालंदा जिले में अपराधी वेखौफ हैं। उनमें पुलिस प्रशासन का कहीं कोई खौफ नहीं दिख रहा।

      nalanda crime 1नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र में पैमार नदी पुल के नीचे एक अज्ञात युवक की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने पहचान छुपाने की मंशा से मृतक के सिर को गायब कर दिया है, ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके।

      खबर लिखने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसकी उम्र 40-45 के आसपास होगी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

      खुदागंज पैमार नदी पुल के पास इस तरह की घटना से लोग सकते में हैं। इस पुल के आसपास कोई गांव-आबादी नहीं है। लेकिन इस पुल मार्ग से हजारों लोगों का दिन-रात आना-जाना लगा रहता है।

      लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर पुलिस गश्ती पर कोई ध्यान नहीं देती है। इससे यहां जान-माल का हमेशा भय बना रहता है। एक युवक की सिर काट हत्या की घटना से लोग काफी भयभीत दिख रहे हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!