अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, गोली चलाते भागे जख्मी दारोगा

      “मनोज महतो थरथरी थाना क्षेत्र समेत पिरबहोर थाना क्षेत्र के भी नामजद अभियुक्‍त है इसपर मार पीट करने के कई मामले दर्ज हैं।“

      tharthari policeथरथरी (संजीत)। नालंदा जिले के  भतहर गांव में कई गंभीर मामलों के नामजद अभियुक्त विनोद महतो को दबोचने पहुंची थरथरी थाना पुलिस के दारोगा पर परिजनों ने अचनाक हमला बोल  उनकी गिरफ्त से आरोपी को छुड़ा ले भागे।

      वहीँ हमला से भयभीत दरोगा उमाशंकर राम ने गोली चलाते हुए  जान बचाकर भागे। इस हमले में दरोगा जख्‍मी हो गये हैं। जिनका इलाज थरथरी प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में किया गया है।

      इधर पुलिस ने फायरिंग की पुष्‍टि नहीं की है लेकिन, स्‍थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गोली चलाकर अपने आप को सुरक्षित किया।

      पुलिस को गुप्‍त सूचना मिली थी कि अभियुक्‍त विनोद महतो गांव में ही अपने कुएं में उतरकर कुछ काम कर रहा है।

      इसी में आनन-फानन में दरोगा उमाशंकर राम अपने सहयोगी के साथ उसे गिरफ्तार करने निकल पड़े। उन्‍होंने उक्‍त अभियुक्‍त को गिरफ्तार भी कर लिया।

      अपने बड़े भाई विनोद महतो को गिरफ्तार करते देख मनोज महतो पुलिस से भीड़ गये और पास में रहे लठ उठाकर दरोगा पर हमला कर दिया।

      इस घटना में दरोगा जख्‍मी हो गये और अभियुक्‍त को छोड़कर फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। तब जाकर उनकी जान बची।

      मनोज महतो थरथरी थाना क्षेत्र समेत पिरबहोर थाना क्षेत्र के भी नामजद अभियुक्‍त है इसपर मारपीट करने के कई मामले दर्ज हैं।

      भतहर गांव निवासी मुन्‍नी प्रसाद को मारपीट कर पैर तोड़ने एवं दस हजार रूपये छीनने के मामले में पुलिस गिरफ्तार करने गयी थी। इनका इजाल पटना के एक नीजि नसिंग होम में चल रहा है।

      पुलिस ने मनोज महतो एवं विनोद महतो के विरूद्ध पुलिस पर हमलाकर अभियुक्‍त को छुडाने का मामला दर्ज किया है तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!