अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      पुत्र संग हेलीकॉप्टर से आये बिहार के महामहिम ने लिया राजगीर के सौन्दर्य का आनंद

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (राम विलास)। बिहार के महामहिम राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि राजगीर उन्हें बार-बार आने की इच्छा करती है। यह दुनिया का सबसे शानदार जगह है। यहां के कण कण में शांति का अहसास होता है। यहां की प्राकृतिक छठ अद्भुत है।

      विश्व शांति स्तूप का दर्शन करने के बाद राज्यपाल ने राजगीर के रत्नागिरि पहाड़ी की चोटी पर रविवार को यह कहा।

      BIHAR GOVERNOR IN RAJGIRउन्होंने कहा कि यहां अतीत की झलक मिलती है। यह विरासतों से भरा पूरा है। राजगीर केवल पर्यटन स्थल ही नहीं, तीर्थ स्थल भी है। यहाँ बौद्ध, जैन , हिंदू , मुस्लिम तो तीर्थाटन के लिए आते ही हैं। सिख समुदाय के लोग भी बड़े पैमाने पर इस ऐतिहासिक स्थल का दर्शन करने आते हैं। यहां दुनिया के पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहते हैं। यहां का टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है।

      एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनाकर बहुत अच्छा काम किया है। वे जिस पद पर हैं उन्हें उसी में अभिरुचि है । वे तटस्थ भाव से अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहते हैं।

      राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने पुत्र के साथ हेलीकॉप्टर से रविवार को रत्नागिरि पहाड़ी की चोटी पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर डीएम डॉक्टर त्याग राजन एस एम और एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

      राज्यपाल ने पुत्र के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में विश्व शांति स्तूप का दर्शन और परिक्रमा किया। उन्होंने पुत्र और पदाधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाया।

      इस अवसर पर विश्व शांति स्तूप के प्रबंधक एवं जापानी बौद्ध भिक्षु टी ओकोनेगी ने राज्यपाल को रत्नागिरि पहाड़ी की चोटी पर बने जापानी बौद्ध मंदिर का दर्शन कराया। यहां राज्यपाल ने अपने पुत्र, राजभवन और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जापानी चाय की चुस्की भी ली।

      राज्यपाल हेलीकॉप्टर से रत्नागिरी हिल से हॉकी ग्राउंड पहुंचे

      राजगीर परिसदन में भोजन और विश्राम के बाद उन्होंने राजगीर के ऐतिहासिक वेणुवन का भ्रमण किया। यह वही वेणुवन है जिसे मगध सम्राट बिंबिसार ने भगवान बुद्ध को उपहार स्वरूप निवास के लिए भेंट किया था। यह वेणुवन भगवान बुद्ध के प्रिय स्थलों में से सर्वोत्तम है ।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!