अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      पिस्तौल की नोक पर टीवी जर्नलिस्ट के भतीजा को अगवा कर किया अधमरा

      बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। पिस्तौल की नोक पर बदमाशों ने पहले नालंदा के कशिश न्यूज चैनल से जुड़े टीवी जर्नलिस्ट राजकुमार मिश्रा के भतीजे छात्र को पहले अगवा किया और फिर उसे रामचन्द्रपुर बाजार समिति परिसर में ले जाकर बेरहमी से  मारपीट कर अधमरा कर दिया।

      अगवा करने की यह घटना बिहार थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में शुक्रवार की सन्ध्या करीब छह बजे घटी। पीड़ित छात्र लहेरी थाना क्षेत्र के राजेश कुमार पांडेय का करीब 22 वर्षिय पुत्र रोहित राज है।

      घटना के सम्बंध में पीड़ित छात्र ने बताया कि वह रोजाना की तरह प्रोफेसर कॉलोनी के एक कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अविनाश कुमार नामक युवक अपने आठ-दस साथियो के साथ उसके पास आया।

      इसके बाद उसकी कनपटी पर पिस्टल तानकर उसके ही बाइक पर दो युवक बैठ गए। और  उसे जबरदस्ती लहेरी थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर बाजार समिति के अंदर ले गया। इसके बाद सभी बदमाशों ने उसे मारपीट कर  अधमरा कर दिया।

      इधर, जख्मी छात्र अपने परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुँचकर अपना इलाज कराया। इस सम्बंध में पीड़ित ने लहेरी थाना क्षेत्र में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

      लहेरी थाना प्रभारी सन्तोष कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपित युवकों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है। घटना का कारण पीड़ित द्वारा कुछ समय पहले उक्त बदमाशो द्वारा एक लड़की से छेड़खानी का विरोध करना बताया जा रहा है।

      आशंका है कि इसी खुन्नस में उक्त बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!