अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      पटना के नागेश्वर कॉलोनी से रिटायर्ड कर्नल की 5 करोड़ की अंगूठी लूटी

      पटना। राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के नागेश्वर कॉलोनी में आज रविवार को दिन दहाड़े 5 करोड़ रूपये की डकैती की बड़ी वारदात हो गयी है। इस डकैती में जानकारों का हाथ है। पूरा मामला CCTV में कैद हो गया है। पुलिस को प्रथमदृष्टया इसमें एंटीक्स का धंधा करने वाले गिरोह का हाथ दिख रहा है।

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ महत्वपूर्ण माने जानेवाले नागेश्वर कॉलोनी के प्रणोदय अपार्टमेंट में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के रिटायर्ड बैंक मैनेजर बबन चौबे रहते हैं। घर पर आज भी अकेले ही थे। तभी किसी ने कॉलबेल बजाया। उन्होंने दरवाजा खोला। सामने परिचित ही थे। वे घर के भीतर पानी पीने को आना चाहते थे। चौबे ने घर के भीतर आने दिया। इसके बाद 4 आदमी और घुस आये। सबों को चौबे के पूर्व परिचित मुश्ताक खान ने अपना जानने वाला बताया।

      इसके बाद चौबे पानी लाने को किचन की ओर बढ़े। तभी पीछे से किसी ने उन्हें पिस्तौल सटा दिया। वे डर गए और पूछा यह क्या कर रहे हो? तब कहा गया कि चुपचाप घर में जो कुछ है वह सब दे दो। डरे चौबे ने आलमीरा खोला। आलमीरा से 70 हजार रूपये कैश और 2.5 लाख रूपये का जेवर अपराधियों ने लूट लिया। फिर पूछा वो अंगूठी कहां है? इसका मतलब साफ़ है कि अपराधियों को घर के भीतर बेशकीमती अंगूठी होने की जानकारी थी। डरे बबन चौबे ने वह अंगूठी भी लूटेरों को सौंप दी। इसके बाद सभी भाग गए।

      पुलिस को बबन चौबे ने बताया है कि 5 करोड़ की वह बेशकीमती अंगूठी उनके पड़ोसी कर्नल केके सिंह की थी, जो सेना से रिटायर्ड हुए हैं। वे अभी पटना से बाहर गए हुए हैं। इसलिए अंगूठी घर में रखने को दे दिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि अपराधियों की पहचान स्पष्ट है, जल्द गिरफ्तारी हो जायेगी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!