अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      नालंदाः देह व्यापार के धंधे में संलिप्त 4 युवती 2 युवक समेत 6 धराए

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बिहार शरीफ नगर में एक बार फिर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। लहेरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से 4 लड़कियों और उनके साथ 2 लड़कों को गिरफ्तार किया है।

      बताया जाता है कि इस छापेमारी के दौरान कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं।

      4 1पुलिस को यह सूचना मिली थी कि लहेरी थाना इलाके के रामचन्द्रपुर मंगला स्थान में सेक्स रैकेट का काला धंधा चल रहा है।

      पुलिस को सूचना दी गई थी कि मंगला स्थान रोड में युवक और युवती मिलकर सेक्स रैकेट का धंधा चला रहे हैं।

      पुलिस ने उस जगह पर फौरन छापेमारी कर 4 लड़कियों और उनके साथ 2 लड़कों धर दबोचा है। गिरफ्तार युवक नालन्दा और वेना  थाना इलाके का रहने वाला है।

      बताया जा रहा है कि कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

      इससे पहले पुलिस ने बिहार थाना एतवारी बाजार मोहल्ले के एक घर से छापेमारी कर 5 लड़कों के साथ एक लड़की को गिरफ्तार किया था। उस इलाके में भी लड़का-लड़की का खूब आना जाना लगा रहता था।

      2 13

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!