अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      नशेड़ी पिता ने 2 साल की बेटी को बीच सड़क पटक-पटककर मार डाला

      बाप नशे में था। हटिया में उसने खूब शराब पी। वहीं से बेटी को गोद में लेकर घर लौटा। उसे होश ही नहीं रहा कि उसकी गोद में उसकी ही बेटी है, जिसे वह सड़क पर पटक रहा है।”

      दुमका (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के दुमका जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के हथिया पाथर गांव में नशे में धुत एक युवक ने अपनी दो साल की बेटी को सड़क पर पटक-पटककर मार डाला। पुलिस ने हत्यारे पिता इमारू मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला टोंगरा थाना क्षेत्र का है।

      dumka wine crime 1

      जैसे ही लोगों को घटना की जानकारी मिली, उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दो साल की सोनीप्रिया मुर्मू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

      इमारू का मेडिकल जांच कराया और उसे जेल भेज दिया। इमारू ने कहा कि वह नशे में था। हटिया में उसने खूब शराब पी। वहीं से बेटी को गोद में लेकर घर लौटा। उसे होश ही नहीं रहा कि उसकी गोद में उसकी ही बेटी है, जिसे वह सड़क पर पटक रहा है।

      दूसरी तरफ, गांव में हत्यारे पिता के प्रति लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। सोनी प्रिया इमारू मुर्मू और लतिका मरांडी की इकलौती संतान थी। 

      इमारू भी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। गांव में उसकी काफी पुस्तैनी जमीन है। इमारू की पत्नी लतिका का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी की मौत से उसकी गोद भी सूनी हो गयी और पति भी जेल चला गया।

      टोंगरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक वैजनाथ बेसरा ने बताया कि आरोपी इमारू मुर्मू को अपनी ही बेटी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसने बेटी को सड़क पर पटक-पटककर मार डाला। बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगी थी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!