अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      डिप्टी मेयर और कार्यपालक पदाधिकारी के बीच यूं सामने आया खुला टकराव

      “अब देखना है कि मामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री क्या एक्शन लेते हैं। फिलहाल आदित्यपुर नगर निगम में मचा घमासान खुलकर सामने आ गया है….”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (वीरेन्द्र मंडल)। आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर और कार्यपालक पदाधिकारी के बीच शीत युद्ध अब खुलकर सामने आ गया है।

      जहां भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर डिप्टी मेयर ने कार्यपालक पदाधिकारी पर सीधा हमला किया है और कहा है कि ऐसे पदाधिकारियों के रहते क्षेत्र का विकास संभव नहीं है।

      वैसे डिप्टी मेयर ने साफ कर दिया है कि अगर 1 सप्ताह के भीतर कार्यपालक पदाधिकारी नहीं हटाए जाते हैं तो आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी पार्षद सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। वैसे पूरे मामले में निगम के मेयर ने चुप्पी साध रखा है। 1 13

      गौरतलब है कि आदित्यपुर नगर निगम का पिछला कार्यकाल भी इसी तरह विवादों में रहा था जिसके चलते क्षेत्र का विकास प्रभावित हुआ था। पिछले कार्यकाल में भी निगम की अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी के बीच गतिरोध के कारण निगम की खूब किरकिरी हुई थी।

      वैसे पिछले बार भी निगम की अध्यक्ष राधा सांडिल ने कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। वैसे यहां याद दिलाना चाहेंगे कि पिछली बार वर्तमान मेयर उपाध्यक्ष पद पर थे और पूरे मामले पर उन्होंने चुप्पी साध रखी थी।

      जबकि इस बार मेयर पद पर काबिज़ विनोद श्रीवास्तव ने फिर से पूरे मामले पर मौन धारण कर लिया है। हालांकि आदित्यपुर नगर निगम का कार्यकाल अभी 1 साल भी पूरा नहीं हुआ है और पूरा निगम विवादों में घिर गया है।

      ऐसे में सरकार का डबल इंजन मॉडल कहीं ना कहीं फेल साबित हो रहा है। क्षेत्र  की जनता साफ- सफाई-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर त्राहिमाम में है। इधर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शीत युद्ध में मशगूल है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!