अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      डिग्री कॉलेज उद्घाटन को लेकर शिक्षा मंत्री का पुतला दहन जारी  

      2018 भी समाप्त होने को है। अगर कॉलेज में 2019 में भी पढ़ाई चालू नहीं हो पाई तो एबीवीपी चुप नहीं रहेगी और जोरदार आंदोलन करेगी, जब तक उद्घाटन हो ना जाए….”

      RAJGIR DIGRI COLLAGE 1राजगीर (नीरज)। नालंदा जिले के राजगीर में बने स्नातक कॉलेज के उद्घाटन में हो रही देरी के खिलाफ एबीवीपी ने पथरौरा पंचायत के उदयपुर गांव में बिहार के शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।

      राजगीर एबीवीपी इकाई ने कुछ दिन पहले भी राजगीर नगर में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया था और उसी क्रम में राजगीर प्रखंड के सभी 9 पंचायतों में चरणवद्ध तरीके से पुतला फूंकने का काम कर रही है।

      इस मौके पर एबीवीपी के कुणाल कुमार, अनुपम कुमार, विप्लव कुमार, डीजे सूर्य, सुभम, मनजीत प्रभाकर, अंकित कुमार, मुना कुमार, सनी कुमार,  राकेश कुमार, बाल्मीकि कुमार, राकेश रोहित, अजित आदि मौजूद थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!