अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      झारखंड जदयू अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल

      करीब 20 मिनट तक राहुल गांधी और जलेश्वर महतो के बीच बातचीत हुई। राहुल ने पूछा कि आप पार्टी से क्या चाहते हैं?  इस पर श्री महतो का कहना था ….”

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

      श्री महतो सीधे राहुल गांधी के घर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर और कांग्रेस नेता निर्मल सिंह भी थे।

      JALESHWAR MAHTO CONGRESS 1

      करीब 20 मिनट राहुल गांधी और जलेश्वर महतो के बीच बातचीत हुई। राहुल ने पूछा कि आप पार्टी से क्या चाहते हैं?

      इस पर जलेश्वर महतो बोले कि कोई बड़ी चाहत नहीं है। भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना समय की मांग बन चुकी है। इसी उद्देश्य को लेकर मैं कांग्रेस ज्वाइन करना चाहता हूं। विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर झारखंड में चुनाव लड़े, तो भाजपा को पराजित करना कोई मुश्किल काम नहीं होगा। जलेश्वर ने कहा कि अभी वे अकेले कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

      उन्होंने कहा कि जदयू के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में आने के लिए कतार में खड़े हैं। किसी को दबाव लेकर पार्टी में शामिल नहीं कराया जाएगा, जो स्वेच्छा से आना चाहें, उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत को स्वीकार करना ही पड़ेगा।

      कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, राजीव रंजन प्रसाद, आलोक दुबे, अजय दुबे, सुल्तान अहमद और अभिलाष साहू ने कहा कि जलेश्वर महतो गरीबों पिछड़ों की लड़ाई लड़ते आए हैं। कांग्रेस पार्टी में रहकर इस लड़ाई को मजबूती से लड़ने का मौका मिलेगा।

      • जलेश्वर महतो बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से 1999 से 2009 तक विधायक रहे।

      • पहली बार समता पार्टी से और दूसरी बार जदयू से विधायक चुने गए।

      • बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली सरकार में वे नौ साल तक मंत्री रहे।

      • दोनों कार्यकाल में उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय का कामकाज संभाला।

      • साफ-सुथरी छवि एवं मजबूत आंदोलनकारी नेता के रूप में जाने जाते हैं।

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!