अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      ‘कौन निरवंसा अगिया लगैलकै हो बाबू, कैसे गुजारा करबै हो बाबू, सभे जर गेलै हो बाबू’

      “गांव के खलिहान में लगी भयानक आग का मंजर देख महिलाएं दहाड़े मार कर रोते हुये कहने लगी- कौन दुश्मनमा अगिया लगैलकै हो बाबू अब कैसे गुजरा करबै हो बाबू सभे जर गेलै हो बाबू।”

      नगरनौसा (लोकेश नाथ)। नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र के आदर्श पंचायत भुतहाखाड़ के बडीहा गांव में सोमवार की दोपहर एक खलिहान में रखी 10-12 धान की पुंज में अचानक भीषण आग लग गई जिसमें लाखों की सम्पति जलकर खाक हो गई ग्रामीणों ने तत्परता  तो दिखाई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

      nagarnaussa news 1मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र महतो के 10 बीघा की फसल का चार पुंज, रामेश्वर महतो का 8 बीघा की फसल का 3 पुंज, सुधीर महतो के 8 बीघा के फसल का 3 पुंज, दयानंद राम के 15 बीघा के फसल का 2 पुंज, अंजन राम के 5 बीघा के फसल का 1 पुंज, शत्रुधन राम के 5 बीघा की फसल का 2 पुंज, नवलेश राम के 4 बीघा के फसल का 2 पुंज, निक्कू राम के 4 बीघा के फसल का 1 पुंज, धर्मानंद महतो के 4 बीघा के फसल का 2 पुंज, उपेंद्र महतो के 3 बीघा के फसल का 1 पुंज जल कर नष्ट हो गये।

      आग लगने की खबर सारे गांव में आग की ही तरह फैली, जिसे सुनकर गांव वाले अपने अपने घरों से आग बुझाने के लिए पम्प सेट का सामान लेकर दौड़े। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत  करनी पड़ी।

      यह मंजर देख वाल्मीकी देवी,बुन्नी देवी दहाड़े मार कर रोने लगी रोते- रोते कहने लगी कौन दुश्मनमा अगिया लगैलकै हो बाबू अब कैसे गुजरा करबै हो बाबू सभे जर गेलै हो बाबू।

      पीड़ित आदर्श पंचायत भुतहाखाड़ के उप मुखिया सुजीत महतो, रामेस्वर महतो, लाला महतो, सतेंद्र राम, शत्रुघ्न राम, दयानन्द राम,ने बताया कि समझ मे न आब हो कि अगिया कैसे लग गेलो सब बर्वाद हो गेलिओ कुछो न बचलो।

      सूचना मिलते ही नगरनौसा अंचलाधिकारी कुमार विमल प्रकाश थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच आग बुझाने में ग्रामीणों के साथ भिड़  गए, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सारी धान की पुंज पूरी तरह जलकर राख हो गई।

      अभी तक आग लगने की कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और नही पूर्णतः कितनी क्षति हुई है, इसका सिर्फ अनुमान लगाया जा रहा है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!