अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      कुख्यात रोपना उरांव ने रांची पुलिस पर फेंका बम, मुठभेड़ के बाद दबोचा गया

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। कुख्यात अपराधी रोपना उरांव घायल हो गया है। चान्हो में रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हुआ। इसके बाद रोपना को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।

      ranchi police crime news 3घटनास्थल से एक कार्बाइन व पिस्टल बरामद की गई है। रांची और लोहरदगा पुलिस के लिए रोपना भारी सिरदर्द बना हुआ था।

      बताया जाता है कि उस पर हत्या और लूटपाट जैसे कई केस चल रहे थे।

      रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश रोपना उरांव चान्हों के एक गांव में डेरा डाले हुए है।

      रोपना के अलावा उसके गिरोह के कई और सदस्य भी मौजूद थे।

      सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने गांव की घेराबंदी की।

      जैसे ही रोपना को पुलिस की भनक लगी उसने फायरिंग शुरू कर दी।

      इसके साथ ही पुलिस पर बम से भी हमला किया गया।

      उसके बाद पुलिस ने फायरिंग का जबाब देते हुए गोलियां चलाई।

      दोनों तरफ से चली गोलीबारी में रोपना घायल हो गया। जिसके बाद वो भागने की भी कोशिश करने लगा मगर, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

      रोranchi police crime news 2पना चान्हों के पंडरी सिंदुआर टोली का रहने वाला था और हत्या, लूट के मामलों में पुलिस को उसकी बहुत दिनों से तलाश थी।

      13 जनवरी की रात चान्हो थाना क्षेत्र के पतरातू-महुआटोली में रोपना उरांव ने अपने 25 वर्षीय साले मुन्ना उरांव को गोली मारने के बाद गला रेत कर हत्या कर दी थी।

      उसने अपने दो साथियों की मदद से रोपना ने इस घटना को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया था।

      रोपना ने अपने ससुराल के अन्य संबंधियों को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!