अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      …और यह रही राजगीर मलमास मेला का खुला मूत्रालय

      non odf rajgir malmas mela 3 एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। फिलहाल समूचे बिहार में स्वच्छ भारत, निर्मल बिहार एवं खुले में शौच मुक्त की विभिन्न य़ोजनाएं उफान पर है। राजकीय राजगीर मलमास मेला में प्रशासनिक तौर पर इसे आदर्श तौर पर मिसाल पेश की जा सकती थी, लेकिन वहां से जिस तरह की तस्वीरें मिल रही है कि वे सरकार की नीतियों को सीधे धूमिल करने वाली है

      यहां जो ताजातरीन तस्वीरें आप देख रहे हैं, वे राजगीर मलमास मेला क्षेत्र के अति व्यस्तम कुंड ईलाके की है। शासकीय तौर पर इसे मूत्रालय की संज्ञा दी गई है। लेकिन लोग खुली भीड़ किनारे कैसा आनंद ले रहे हैं, इसका बखूबी आंकलन किया जा सकता है। यहां असहनीय बदबू फैल रही है। किसी भी तैनात मजिस्ट्रेट-कर्मी का इस ओर कोई ध्यान नहीं हैं। सब खुद के मजे में डूबे हैं।

      ऐसे में सवाल उठना लाजमि है कि राजगीर नगर पंचायत से लेकर जिला प्रशासन ने यह कैसी व्यवस्था कर रखी है। सरकारी खजाने से लाखों-करोड़ों बहाने के बाद भी देश-विदेश के लोग स्वच्छता को लेकर कैसा संदेश लेकर वापस लौट रहे हैं। 

      non odf rajgir malmas mela 2

      non odf rajgir malmas mela 4

       

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!