अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      इस ‘महापापी-दलाल’ अखबार मालिक ब्रजेश ठाकुर का ठहाका हुआ ट्रोल

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज।  सोशल साइट पर मुजफ्फरपुर के दैनिक अखबार प्रातः कमल के मालिक-महापापी ब्रजेश ठाकुर का एक बेशर्म फोटो खूब वायरल हो रहा है। इस फोटो को बिहार विधान सभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी शेयर किया है।

      वेशक मुजफ्फरपुर में बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वाला सरकारी दलाल-राक्षस ब्रजेश ठाकुर पुलिस गिरफ्त में पुलिस अभिरक्षा में भी इसलिए हंस रहा है कि देश में मोमबत्ती खत्म हो चुकी हैं इन्सानियत मर चुकी है, सरकार तमाशबीन बनी हुई हैं।

      muzaffarpur sex scandlist brajesh thakur trole 1पूरी मानवता को शर्मसार कर देने वाले अपराध का मुख्य सूत्रधार ब्रजेश ठाकुर गिरफ्तार होने के बाद हंस रहा है। वह किस पर हंस रहा है? क्यों हंस रहा है? क्या उसे सजा का डर नहीं है?

      दरअसल, वह न्याय व्यवस्था पर हंस रहा है, क्योंकि उसने नचाया है पूरी व्यवस्था को। उसे पता है कि व्यवस्था ऐसी बन गई है,जिसमें उसके जैसे लोगों को सजा नहीं मिलती। शायद उसे यकीन है वह बहुत जल्दी जेल की सलाखों से बाहर आ जायेगा। उसके पास अकूत सम्पत्ति है।

      बिहार सरकार से ही एक करोड़ रुपये हर महीने वसूलता रहा है वह। पत्रकारिता का ढोंग करके भी करोड़ों जमा किये हैं उसने। बालिका गृह की बेटियों को नेताओं, अधिकारियों और मंत्रियों को परोसकर बड़े-बड़े काम कराए हैं ब्रजेश ठाकुर ने। उसका कोई क्या बिगाड़ लेगा। यही सोचकर हंस रहा है!

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!