अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      आज नड्डा-शाह के सामने भाजपा में शामिल होंगे मरांडी

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का आज भाजपा में विलय हो जाएगा। इस दिन झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी अपने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ भाजपा में विलय करेंगे।

      Babulal marandiजगन्नाथ मैदान धुर्वा में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम दोपहर में होगा।

      माना जा रहा है कि भाजपा में झाविमो के विलय के बाद पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बना सकता है। बाबूलाल मरांडी 14 साल बाद भाजपा में घर वापसी करेंगे।

      झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आरएसएस के पूर्व नेता हैं। 2006 में भाजपा से अलग होकर उन्होंने नई पार्टी बना ली थी। हालांकि उनकी पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और लगातार गिरता गया।

      2009, 2014 और 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी को 11, 8 और 3 सीटों पर ही जीत मिली।marandi pradeep bandhu

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!