अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      बिहार में राक्षस राज,एक तरफ दुर्योधन तो एक तरफ रावण :तेजस्वी

      “जो 12 बच्ची गायब हुई थी, उसका हड्डी और कंकाल मिला। पलटु चाचा नें बालिका गृह के आरोपी ब्रजेश ठाकुर को बचाने का काम किया……”

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की ओर से आयोजित सभा मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिये बैगर कहा कि पलटू चाचा ने बालिका गृह और सृजन घोटाले के कारण भाजपा में मिल गए। पलटू चाचा के चहेते थे ब्रजेश ठाकुर।

      मुज़फ़्फ़रपुर के तुर्की में हुए चुनावी सभा मे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह कांड में कांड से बचने के लिए पलटु चाचा नीतीश कुमार को भाजपा के साथ जाने की बात कही।

      उन्होंने कहा कि बच्चियों के 36 बच्चियां गायब थी।जिसमे 12 बच्चियों के कंकाल मिल गया है।बाकी बच्चियां कहा है। हमलोग जंतर मंतर पर जा कर आवाज़ उठाने का काम किए। तब जा कर जांच शुरू हुआ है।

      इससे स्पष्ट होता है कि पूरी तरह से संवैधानिक संस्थानों पर हाईजैक करने का काम किया जा रहा है। कोई निष्पक्ष जांच नही हो पा रहा है। ब्रजेश ठाकुर पलटू चाचा के पार्टी में था, पीआरडी का करोड़ो का विज्ञापन सरकार ने दिया।

      उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मांग किया है की बालिका गृह कांड के निष्पक्ष जांच के लिए सरकार को हटाकर राज्यपाल शासन लगाया जाय। मुजफ्फरपुर के एक मंत्री को बालिका गृह कांड में बचाया जा रहा है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!