अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेट बार काउंसिल चुनाव पर लगाई रोक

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आज अचानक चौंका देने वाले फैसला लेते हुये झारखंड स्टेट बार काउन्सिल के चुनाव पर रोक लगा दी है। 

      26730865 1051695168307037 770483330236114375 nझारखंड हाइकोर्ट के महाधिवक्ता बताया कि बार काउन्सिल ऑफ इंडिया के पत्र के आलोक में स्टेट बार काउंसिल के चुनाव पर रोक लगा दी गयी है। अगले आदेश तक के लिए चुनावी प्रक्रिया पर रोक लग गया है।

      उन्होंने कहा कि स्टेट बार काउन्सिल का चुनाव, बार काउन्सिल ऑफ इंडिया के अगले निर्देश के बाद होगा।

      बता दें कि 15 फरवरी को स्टेट बार कांउसिल का चुनाव होना था। जिसके लिए मंगलवार को नामांकन खत्म हो गया था। 129 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। 17 और 18 जनवरी को नामांकन की स्क्रूटनी होनी थी।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!