अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      अर्जुन मुंडा को मिली राज्य तीरंदाजी संघ की स्थाई कमान

      सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सर्वसम्मति से झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष चुने गए।

      खरसावां स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मंगलवार को आयोजित एजीएम में सर्वसम्मति से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को संघ का अध्यक्ष चुना गया है। 

      धनबाद जिला संघ के अध्यक्ष जुबेर आलम ने मुंडा के नाम का प्रस्ताव लाया जिस पर एजीएम में शामिल 16 जिला एवं 8 यूनिट ने सहमति जताई।

      एजीएम में संघ के वरीय उपाध्यक्ष बेली बोधनवाला, उपाध्यक्ष नवीन कुमार, अजय सिंह, सचिव सुमंत मोहंती हरेंद्र कुमार, मीरा मुंडा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

      गौरतलब है कि पिछले दिनों जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को संघ का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था। जिसके बाद आज आयोजित एजीएम में उनका स्थाई अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चयन किया गया।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!