एमएस धोनी के जन्मदिन पर पत्नी साक्षी ने वायरल की ये खास तस्वीरें

0
200

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। दुनिया के दिग्‍गज क्रिकेटर्स में शुमार एमएस धोनी आज अपना 39वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। पूरी दुनिया से उन्‍हें बधाई मिल रही है। ऐसे में पत्‍नी साक्षी ने उनकी कुछ तस्‍वीरों को शेयर करके धोनी को अलग हटकर बधाई दी।

साक्षी ने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज आप एक साल और बड़े हो गए। बाल थोड़े से सफेद, पहले से स्‍मार्ट और पहले से स्‍वीट। इस समय धोनी परिवार के साथ रांची में फॉर्म हाऊस पर हैं।ms dhoni 1

साक्षी ने आगे लिखा कि आप ऐसे व्‍यक्ति हैं, जो बधाईयों और गिफ्ट्स से ज्‍यादा प्रभावित नहीं होते। चलिए आपकी जिंदगी के एक और साल का जश्‍न मनाते हैं। केक काटते हैं और मोमबत्ती बुझाते हैं। हैप्‍पी बर्थडे पति।

बता दें कि धोनी का जन्‍म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। उन्‍होंने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। धोनी ने अपनी कप्‍तानी में टीम इंडिया को तीन आईसीसी खिताब दिलाए।

धोनी ने अपने जन्‍मदिन से कुछ दिन पहले यानी चार जुलाई को अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की थी। धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी को अपना हमसफर बनाया था।ms dhoni 5 ms dhoni 4 ms dhoni 2