अन्य
    Friday, May 3, 2024
    अन्य

      पांच बेटियों के बाप ने खुद की शादी न होने पर ब्लेड से काट लिया अपना लिंग

      इरफान की शादी भी करनी थी, लेकिन पांच-पांच बेटी होने और पक्का घर नहीं होने के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी...

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क डेस्क। बिहार के पश्चिम चंपारण से एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है। एक युवक ने शादी नहीं होने की वजह से निराश नेपाल में राज मिस्त्री का काम कर वापस घर लौट रहे साठी के काला बरवा निवासी इरफान शेख ने ब्लेड से अपना लिंग काट लिया है। जिसे गंभीर हालत में बीरगंज के नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

      अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि इरफान शेख की चिकित्सा की जा रही है। उसकी स्थिति में पहले से सुधार हो रहा है।

      इरफान के पिता इंतजाब शेख ने बताया कि उनका बेटा नेपाल के खैरहवी में रहकर राज मिस्त्री का काम करता था। चार दिन पहले उसने फोन कर बताया कि वह वापस घर लौट रहा है।

      दूसरे दिन नेपाल पुलिस ने फोन कर सूचना दिया कि इरफान शेख को नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका प्राइवेट अंग कट कर अलग हो गया है।

      साठी थाना क्षेत्र के काला बरवा गांव निवासी पीड़ित युवक ने बताया कि उसने दुकान से ब्लेड खरीदा और अपना लिंग काट डाला।

      परिजनों के अनुसार कि इरफान के अलावा उसकी पांच बेटियां भी हैं और घर भी पक्का नहीं बना है, इसलिए इरफान की शादी नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच इरफान ने ऐसी घटना को अंजाम दे दिया है, जिससे परिजन भी हैरान व परेशान हैं।

      युवक की मां का कहना है कि बेटे इरफान की शादी भी करनी थी, लेकिन पांच-पांच बेटी होने और पक्का घर नहीं होने के कारण उसकी शादी नहीं कर पा रहे थे।

      बहरहाल इरफान का इलाज चल रहा है और चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने की बात कही है। लेकिन, इस अजीबोगरीब घटना से लोग सकते में हैं।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!