अन्य
    Friday, May 3, 2024
    अन्य

      रघुवर सरकार के खिलाफ छात्रों की विशाल महारैली

      गोड्डा(नागमणि कुमार)। झारखंड में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को मुद्दा बनाकर गोड्डा छात्र संघ द्वारा विशाल महारैली का आयोजन किया गया।

      godda studentहजारों की संख्या में गोड्डा और महिला कॉलेज के छात्र-छात्राओं को पूरे शहर का भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन करते देखा गया। यहां हाथों में तख्तियां लिए बूलंद आवाज में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला।

      साथ ही समाहरणालय मुख्य द्वार पर पहुंचकर चेतावनी प्रदर्शन भी किया गया। एसपीटी एक्ट संशोधन को मुख्य मुद्दा बताते हुए प्रदेश की रघुवर सरकार को कॉरपोरेट का पक्षधर होने का आरोप लगाया गया।

      वहीं, दुमका हॉस्टल में हाल ही में किए गए पुलिसिया कार्रवाई को आदिवासी संस्कृति पर हमला बताया गया। तीर-धनुष वापसी की मांग तेज पकड़ती जा रही है, जिसके खिलाफ गोड्डा के अलावा अन्य जिलों से भी प्रदर्शन का सूचना मिल रही है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!