अन्य
    Friday, May 3, 2024
    अन्य

      कपिल शर्मा का भद्दा प्रदर्शन, माफ़ी मांगे :दिवाकर सिन्हा

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिन्हा ने देश के जाने- माने कॉमेडियन कपिल शर्मा के द्वारा अपने कार्यक्रम में दिनांक 28 मार्च के एपीसोड मे  दिये गए भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के ऊपर अशोभनिय प्रदर्शन की कड़ी निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया हैं।

      श्री सिन्हा ने कपिल शर्मा से इस मसले पर पूरे देशवासियों से माफ़ी मांगने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त सिर्फ कायस्थ समाज के ही नहीं बल्कि हिन्दू धर्मावलंबियों के आस्था के प्रतीक हैं।

      diwaker sinha 1उन्होंने कहा की ऐसे में कपिल शर्मा के द्वारा आदि देवता चित्रगुप्त जी पर अमर्यादित कला का भद्दा मज़ाक सर्वथा निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। इन्होंने कहा की कपिल शर्मा अपने इस आचरण के लिए देश के सामने क्षमा मांगें।

      उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है की वैसे व्यक्ति और सीरियलों पर रोक लगाए, जिनके प्रदर्शन से सामाजिक समरसता को खतरा हो।

      कपिल शर्मा देश के हास्य अभिनेता हैं, परन्तु देवी – देवता के ऊपर भद्दे कॉमेंट करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है । उन्होंने कहा की ऐसे में इस तरह का अशोभनिये कला का प्रदर्शन कर कपिल शर्मा ने अपनी ही साख घटाने का काम किया है।

      उन्होंने कहा की एक हास्य अभिनेता का काम लोगों का मनोरंजन करना हैं न ही किसी के देवी- देवता के ऊपर अमर्यादित कला के माध्यम से धर्मावलंबियों की आस्था से खिलबाड़ कर लोगों को दुःखी करने का है।

      वही श्री सिन्हा ने कहा की कपिल शर्मा अविलंब अपने आचरण के लिए क्षमा मांगे। अन्यथा लॉक डाउन ख़त्म होने के बाद उनपर एफ आई आर दर्ज करवाया जायेगा साथ पूरे देश मे उनका विरोध किया जायेगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!