Jharkhand Big Politics: राज्यपाल ने हेमंत सोरेन और चंपाई सोरेन को शाम 7.30 बजे बुलाया

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। Jharkhand Big Politics: कथित जमीन घोटाला मामले में 5 माह बाद रांची हाई कोर्ट से रिहा हुए हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री पद की पुनः शपथ लेगें। झारखंड के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन को एक साथ शाम 7.30 बजे तक का समय दिया है।

बता दें कि इंडिया गठबंधन ने आज सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को अपना नेता चुन लिया है। खबरों के अनुसार हेमंत सोरेन आज देर शाम तक मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि झारखंड के राज्यपाल अभी प्रदेश से बाहर थे। उन्होंने पुडुचेरी से रांची पहुंचते ही इंडिया गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को एक साथ मिलने का समय दिया है।

संभावना है कि राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपना इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इंडिया गठबंधन की ओर से इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मंत्रियों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल की भी संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

सर्वजन खबरें