अन्य
    Monday, April 29, 2024
    अन्य

      भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने भीड़ को रौंदा, 4 की मौत, आधा दर्जन घायल

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क।  झारखंड के हजारीबाग में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक ने भीड़ को कुचल दिया है। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोगो के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है।

      खबर है कि हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के घाटों मोड़ के समीप रविवार को एक ट्रक को बचाने में एक ट्रक दुकान में जा घुसा। इस दौरान दुकान के पास खड़े आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में आ गए।

      इस घटना में चार लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स हॉस्पिटल में ले जाया गया है।

      खबर है कि हजारीबाग की ओर से अनाज लदा एक ट्रक रांची की ओर जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक हाईवा ट्रक घाटों के रास्ते जा रहा था। जिसे बचाने के दौरान ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा।

      सभी मृतकों के शव को निकालने की कवायद जारी है। जिले के उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।

      घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किरान की मदद से ट्रक को हटाया जा रहा है। दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

      मृतकों की संख्य़ा बढ़ सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। किसी भी मृतक की अभी कोई पहचान नहीं हो सकी है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!