अन्य
    Tuesday, April 30, 2024
    अन्य

      वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई सुनावाई में 50 कैदी को मिली जमानत

      नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। एक नया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) को लेकर सतर्कता बरतते हुए आज बिहार शरीफ व्यवहार न्यायालय में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई की गई। जेल से कैदी लाइव विडियो के जारी उपस्थित हुए…

      अपर जिला व सत्र न्यायाधीश-3 ओम प्रकाश पान्डे की अदालत में चली इस बड़ी सुनवाई में विभिन्न मामलों में जेलबंद कैदियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिए गए। जिनमें प्रायः उत्पाद अधिनियम (शराबबंदी) के तहत जिला कारागार में बंद थे।

      इस मौके पर जिला व सत्र न्यायाधीश श्याम किशोर झा, अपर जिला व सत्र न्यायाधीश-1 आलोक राज, , सचिव आदित्य पांडे,  बाल किशोर न्याय परिषद के प्रधान दण्डाधिकारी सह न्यायकर्ता मानवेन्द्र मिश्रा भी माजूद थे।

      इस सुनवाई में पैनल अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने जहां अभियुक्तों का पक्ष रखा, वहीं सरकार का पक्ष अभियोजन अधिकारी निरंजन कुमार ने जिरह की।

      न्यायालय ने इस लॉकडाउन की अवधि में जमानत पर छुटे सभी अभियुक्तों को सुरक्षित तरीके से घर तक पहुंचाने का आदेश जिला प्रशासन को दिया है। biharsarif court bell 1

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!