अन्य
    Monday, April 29, 2024
    अन्य

      वाह! आज फिर यूं परी लोक बना टाटा साहब की जमशेदपुर

      पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और एक से बढ़कर थीम पर आधारित लाइटिंग की गई है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे…”

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क)। क्या आपको परी लोक का आनंद उठाना है.. तो चले आइये जमशेदपुर. जहां टाटा समूह अपने संस्थापक यानि जमशेदपुर के जनक टाटा साहब का 181 वीं जयंती समारोह मना रहा है।JAMSHEDPUR TATA NAGAR 1 1

      यहां आज से अगले एक हफ्ते तक शहरवासी परी लोक का आनंद उठाएंगे। वैसे कल यानि 3 मार्च को टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी नुसीरवानजी टाटा की 181 वीं जयंती है। जिसका आज टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने रंगारंग आगाज़ किया।

      कोल्हान के सबसे खूबसूरत पार्क जिसे जुबिली पार्क कहा जाता है, जहां टाटा साहब की आदमकद प्रतिमा लगी हुई है। यहां से एन चंद्रशेखरन ने टाटा साहब के जयंती समारोह के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए मनमोहक लाइटिंग का उद्घाटन किया।

      उधर उद्घाटन के साथ ही जुबिली पार्क मानो जन्नत में तब्दील हो गया और इसी के साथ सैलानियों और आम लोगों के मनोरंजन के लिए जुबिली पार्क खोल दिया गया। तो देर किस बात की आप भी आइए जमशेदपुर और परीलोक का आनंद उठाइए।

      हीं कल टाटा समूह अपने संस्थापक की जयंती मनाएगी, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस पल को यादगार बनाने के लिए टाटा समूह और शहरवासी पूरी तरह से तैयार हैं।JAMSHEDPUR TATA NAGAR11

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=-mVx1VaDk2w[/embedyt]

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!