अन्य
    Monday, April 29, 2024
    अन्य

      कमिश्नर की चौपाल में उमड़े फरियादी, रखी समस्याएं

      “इस चौपाल के माध्यम से जिला प्रशासन की ओर से पहली बार इस प्रकार के आयोजन से लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई….”

      SARAIKELA DC 2सरायकेला-खरसावां (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। जिले के चांडिल प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय कल्याणपुर चिलगु में  जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

      इस जन चौपाल में कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार सिंह ने शिरकत की। वहीं  इस चौपाल में चांडिल प्रखंड के विभिन्न गांव से आए लोगों ने अपनी- अपनी समस्याएं खुलकर आयुक्त के समक्ष रखीं।

      वहीं आयुक्त ने बारीकी से सभी की समस्याओं को जाना और मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया।

      लोगों ने ऐसे चौपालों का आयोजन किए जाने की मांग की। वैसे देखने वाली बात ये होगी कि इस चौपाल का असर कितना होता है, लोगों को इसका कितना फायदा मिलता है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!