अन्य
    Monday, April 29, 2024
    अन्य

      सिलाव नपं चुनाव परिणाम भी चौकाने वाले, JDU MLA से उलझे मुन्ना मल्लिक चुनाव हारा

      नालंदा (राम बिलास)। राजगीर नगर पंचायत की तरह सिलाव नगर पंचायत चुनाव  के परिणाम भी काफी चौंकाने वाले आए हैं। यहां 14 वार्डों  में से 10 वार्ड से महिलाएं चुनाव जीत कर आई है। 

      इस चुनाव में कई दबंग और चर्चित प्रत्याशियों को बुरी तरह पराजय का मुंह देखना पड़ा। वही नगर पंचायत की मुख्य पार्षद सुनैना देवी और उप मुख्य पार्षद रेणु देवी फिर से चुनाव जीत गई है।

      समीकरण को देखने से प्रतीत होता है कि निवर्तमान मुख्य पार्षद सुनैना देवी नगर पंचायत की नई  सरकार में भी मुख्य पार्षद की भूमिका निभाएगी। इसमें कहीं कोई कोर-कसर या दो राय नहीं है। 

      rajgir mla silao munna
      सिलाव के चर्चित नेता मुन्ना मल्लिक और राजगीर के जदयू विधायक रवि ज्योति

      इस चुनाव के दौरान  राजगीर विधायक रवि ज्योति कुमार  द्वारा एक आडियो क्लिप जारी किया था। उस ऑडियो क्लिप में कई रहस्य छुपे हुए थे। इस रहस्य के रहस्योद्घाटन इस चुनाव में परिणाम को प्रभावित किया है।

      राजगीर विधायक रवि ज्योति कुमार और सिलाव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 के प्रत्याशी मुन्ना मल्लिक की ऑडियो क्लीप में वार्ता है। मुन्ना  मल्लिक जदयू का स्थानीय तौर पर एक बड़ा लीडर माना जाता है। उनकी पहुँच और पहचान भी ऊँची है। लेकिन विधायक द्वारा जारी ऑडियों क्लीप मुन्ना मल्लिक के लिए शुभ नहीं रहा।  सिलाव में चर्चा है कि ऑडियो जारी नहीं होता तो मुन्ना की जीत पक्की थी। लेकिन उस  ऑडियो के वायरल होने से परस्थिति बदल गयी।

      सिलाव  नगर पंचायत पर मुन्ना  मल्लिक का पहले वर्चस्व रहा है।  लेकिन इस बार उनको अपनी ही घर में  बुरी तरह पराजय का मुँह देखना पड़ा।  विधायक द्वारा  ऑडियो क्लिप के जारी करने के कई मायने हो सकते हैं। अगर देखा जाए तो मुन्ना मल्लिक को विधायक ने धूल चटाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

      सिलाव के विभिन्न वार्डों से कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इन में कई रसूखदार भी थे। लेकिन उनकी रसूख, उनकी शोहरतें धरी की धरी रह गई।  कल तक उनके सामने बौना दिखने वाला आदमी उन्हें पछाड़कर विजय श्री का हार पहन लिया।

      सिलाव नगर पंचायत का फाइनल रिजल्टः 

      वार्ड संख्या 1से प्रतिमा देवी 600 प्रतिद्वंदी सोनी देवी को 386 मत मिला,प्रतिमा देवी विजई हुई।

      वार्ड संख्या दो से प्रियंका कुमारी को 594 मत सुशीला कुमारी को 296 मत प्रियंका कुमारी विजयी हुई।

      वार्ड संख्या 3 से बीरेश कुमार 392 मत प्रतिमा कुमारी सिन्हा को 222 मत मिला।बिरेश कुमार बिजयी।

      वार्ड संख्या 4 से वेवी देवी को 339 मत श्यामा देवी को 259 मत प्राप्त हुआ वेवी देवी विजई हुई।

      वार्ड संख्या 5 से  सरिता देवी 459 मत एवं किरण देवी को 292 मत प्राप्त हुआ सरिता देवी विजई हुई।

      वार्ड संख्या 6 से रंजीत गुप्ता को 422  शैलेंद्र कुमार को 218 मत प्राप्त हुआ रंजीत गुप्ता विजई हुआ।

      वार्ड संख्या सात से प्रमुख पार्षद सुनैना देवी को 416 मत एवं निकटतम प्रतिद्वंदी सतेंदर सिंह को 68 मत प्राप्त हुआ।

      वार्ड संख्या 8 से पूर्व उप प्रमुख पार्षद रेणु देवी को 323 मत एवं प्रतिद्वंदी अजय मांझी को 240 मत प्राप्त हुआ।

      वार्ड संख्या 9 से किरण देवी को 369 मत जबकि प्रतिद्वंदी उर्मिला देवी को 297 मत प्राप्त हुआ।

      वार्ड संख्या 10 से नुसरत जहां को 391 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी अहमदी खातून को 136 मत प्राप्त हुआ।

      वार्ड संख्या 11 से नकाद  खानम को 347 मत एवं प्रतिद्वंदी पूर्व पार्षद मोहम्मद अली उर्फ़ मुन्ना मलिक  को मात्र 161 मत मिला।

      वार्ड संख्या 12 से शाइसता परवीन को 578 मत प्राप्त हुआ जबकि प्रतिद्वंदी आरफा खातून को 284 मत मिला।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!