अन्य
    Monday, April 29, 2024
    अन्य

      संतान न होने की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत्या

      ” बुच्ची के माता पिता ने उसे चिकित्सकों से भी दिखाया। मगर उसे संतान पैदा नहीं हुआ। आए दिन ससुराल वाले उसके साथ  मारपीट तो किया ही करते थे। साथ ही  कई कई दिनों तक उसे भूखे प्यासे कमरे में बंद कर रखा जाता रहा। ऊपर से उसकी सास अपने पुत्र  रंजीत की  दूसरी शादी करने की  भी धमकी भी देती थी” 

      बिहारशरीफ (न्यूज ब्यूरो)। नालंदा जिले में संतान पैदा नहीं होने पर ससुराल वालों की  पड़तड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दिल दहला देनी बाली यह घटना रहुई थाना  इलाके के गोबर्धनसराय  गांव में घटी है।

      CRIMEबताया जाता है कि 4 वर्ष पूर्व बुच्ची देवी की शादी रहुई थाना इलाके के गोबर्धन सराय निवासी रंजीत साव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसके ससुराल वाले पहले तो बाइक और सोने के चैन की मांग किया करते थे। उसके बाद संतान पैदा नहीं होने पर सास सहित ससुराल के लोग बार बार उसे पडतारित किया करते थे।

      हालाँकि बुच्ची के माता पिता ने उसे चिकित्सकों से भी दिखाया। मगर उसे संतान पैदा नहीं हुआ। आए दिन ससुरालवाले उसके साथ  मारपीट तो किया ही करते थे। साथ ही  कई कई दिनों तक उसे भूखे प्यासे कमरे में बंद कर रखा जाता रहा।

      ऊपर से उसकी सास अपने पुत्र  रंजीत की  दूसरी शादी करने की  भी धमकी भी देती थी। सास के ताने और ससुरालवालों के पड़तारित और मारपीट से तंग आकर आखिर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

      आस पास के लोगों ने जब इस घटना की जानकारी उसके मायके वाले को दिया तो वे लोग उसके ससुराल पहुंचे तो उसे  को मृत पाया।

      इसके बाद उसके परिजनो ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्डम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । जबकि इस घटना के बाद सभी आरोपी गांव छोड़ कर फरार हो गए  है।

       बुच्ची के पिता  ने इस मामले में पति सास ससुर सहित 4  लोगों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराई  है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ़्तारी में जुट गयी है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!