अन्य
    Friday, May 3, 2024
    अन्य

      शादी का झांसा देकर नावालिग को दिल्ली से लाया झाझा बीच सड़क पर छोड़ा

      दिल्ली के चतरो की रहने वाली गुंजन ने बताया पुलिस को अपनी आप बीती, वर्तमान में अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती थी गुंजन और वहीं हुई थी मुलाकात

      JHAJHA1जमुई (अंजुम आलम)। झाझा का रहने वाला अर्जुन कुमार नामक एक युवक के द्वारा दिल्ली से शादी का झांसा देकर गुंजन कुमारी नामक लडकी को झाझा लाया गया और फिर झाझा में बीच रास्ते में ही उसे छोड़ कर वह फरार हो गया।

      लड़की सड़क किनारे कई घंटों तक लड़के के आस में खड़ी रही जब कई घंटा बीतने के बाद लड़का नहीं आया तो लड़की किसी तरह एक होटल में पहुंच कर इसकी शिकायत की और तब जाकर वहां से पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने इस मामले में बरामद लडकी को चाईल्ड लाईन के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

      गुंजन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के चितरो में रहती थी। जहाँ उसी के बगल में अर्जुन का भी घर है ,जो मोबाइल दूकान में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात हुई थी लड़की के माता पिता नही है। जिस कारण यह अर्जुन के झांसे में आ गई और उसके बहकावे में आकर दिल्ली से साथ चली आई। दिल्ली से उसके साथ यह कहने पर आई कि अर्जुन उससे शादी करेगा। उसके साथ चलकर झाझा तक चली आई।

      लड़की के पूछने पर अर्जुन ने बताया कि मेरी एक मौसी है,जो चकाई में रहती है। वहीं जाकर रहेंगे और शादी कर लेंगे। झाझा स्टेशन से बाहर निकलने के कुछ दूर आगे जाने के बाद बेलाटांड़ के पास अर्जुन किसी काम से कुछ देर के लिए उसे अकेला छोड़ कर गया और फिर लौट कर वापस नहीं आया।

      गुंजन किसी तरह वहां से एक होटल पहुंची जहां उसने अपनी आपबीती बताई तब जाकर होटल संचालक ने इसकी सूचना झाझा थाना की पुलिस को दी। झाझा थाना पुलिस ने रात के दस बजे उसे थाने लाया और चाईल्ड हेल्प लाईन को इसकी सूचना दी। गुंजन की उम्र लगभग पंद्रह वर्ष है। पुलिस के द्वारा उसे चाईल्ड हेल्प लाईन को सौंप दिया गया है जहां से इसकेआधिकारियों द्वारा गुंजन का मेडिकल चेकअप कराया गया।

      वहीं चाइल्ड हेल्प लाइन के अधिकारियों का कहना है कि लड़की के घर का सही पता चलने पर उसे उसके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!