अन्य
    Monday, April 29, 2024
    अन्य

      शहरी प्रवासी महिलाएं को न बनायें पोषण सखीः उपायुक्त

      दुमका। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिले में पोषण सखी का चयन हर हाल में उस गांव की रहने वाली महिला का चयन करने का निर्देश दिया है। कि किसी भी हाल में है।

      उन्होंने कहा कि शहर से जाने वाले प्रवासी महिलाओं का चयन ना हो और जो दायित्व जिस अधिकारी को मिला है, वह उसे निष्ठा से पूरा करे। भ्रष्टाचार की शिकायत ना मिले, यह सुनिष्चित करें।

      उपायुक्त आज दुमका जिला के स्वास्थ्य और बाल विकास के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

      उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन गरीब ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। हमें अपने कार्य को पूरी निष्ठा और तत्परता से करना चाहिये। उन्होंने निर्देश दिया कि गोपीकांदर काठीकुंड और रामगढ़ सहित जिला के सभी सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैम्प लगायें और वहां ग्रामीणों की समस्याओं को जाने।

      बैठक में सिविल सर्जन दुमका विनोद कुमार साहा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, सभी प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!