अन्य
    Saturday, April 27, 2024
    अन्य

      बम ब्‍लास्‍ट से दहला आरा, 1 घायल अपराधी धराया और 3 फरार

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (सोनू)। बिहार के भोजपुर जिला मुख्‍यालय आरा स्थित सब्जी गोला के समीप स्थित हरखेंन कुमार जैन धर्मशाला में गुरुवार की सुबह बम विस्‍फोट से दहल गया।

      aara bom blast jain dharmshala 4घटना उस समय हुई, जब कोलकाता से आए करीब आधा दर्जन अपराधियों के पास रखे बम फट पड़े। घटना में दो अपराधी घायल हो गए, जिन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

      प्रारंभिक पूछताछ में उन्‍होंने बताया कि वे बैंक लूट की घटना को अंजाम देने आरा पहुंचे थे।

      अचानक हुए विस्‍फोट से धर्मशाला में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों में एक को अस्पताल पहुंचाया, जबकि घटना के बाद भाग रहे एक अन्‍य घायल को गिरफ्तार कर लिया।

      घायलों को बेहतर चिकित्‍सा के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

      पुलिस पूछताछ में घायलों ने बताया है कि वे बैंक लूट की घटना को अंजाम देने आए थे। हालांकि, उनके आत्‍मघाती हमलावर होने की भी आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है।

      aara bom blast jain dharmshala 5

      पटना के आइजी ने कहा कि फिलहाल संदिग्‍धों को आत्‍मघाती हमलावर बताना जल्‍दबाजी होगी।

      पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है।

      नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि हरखेन कुमार जैन धर्मशाला में आए 4-5 संदिग्धों के झोले में रखे बम में विस्फोट हो गया।

      इसमें घायल दो संदिग्‍धों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संदिग्‍धों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी जारी है।aara bom blast jain dharmshala 8 aara bom blast jain dharmshala 7 aara bom blast jain dharmshala 6 aara bom blast jain dharmshala 2

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!