अन्य
    Thursday, May 2, 2024
    अन्य

      फेसबुक पोस्ट को लेकर जमकर बवाल, धारा 144 लागू

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के बाद बुधवार को रांची जिले के बुंडू में सांप्रदायिक तनाव उत्पन् हो हो गया। पोस्ट से आहत लोगों ने जमकर बवाल काटा। इसके बाद पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया है। पुलिस मामले पर गंभीरता से नजर रखे हुये हैं।

      दरअसल एक युवक ने भगवान शंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इसे देखने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोग आरोपी को ढूंढते हुए उसके घर पहुंच गए। घर पर पथराव किया। भीड़ आगजनी पर भी आमादा थी।BUNDU 144 RANCHI

      हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी के घर को बचाया।  इस बीच एक समुदाय संगठनों के सदस्य व स्थानीय लोगों ने बुंडू नगर में जुलूस निकाला। इसके बाद बुंडू की सारी दुकानें बंद करा दी गईं।

      जुलूस में शामिल लोग धुर्वा मोड़ तक पहुंचे। इसके बाद वहां टायर जलाकर रांची-टाटा मार्ग को जाम कर दिया। जाम के दौरान गुस्साए लोगों ने आधा दर्जन बसों के शीशे तोड़ डाले।

      इसके अलावा एक कार, एक बोलेरो सहित अन्य वाहनों में तोड़-फोड़ की गई। इस उपद्रव के अलावा कॉलेज मोड़ पर भी जाम कर लोगों ने खूब बवाल काटा। पूरे चार घंटे तक रांची-टाटा मार्ग जाम रखा। जाम से बड़ी संख्या में रांची-टाटा रोड की बसें फंसी रहीं। लोग खूब परेशान हुए।BUNDU 144 RANCHI 1

      उपद्रव कर रहे लोग तब शांत हुए, जब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इधर घटना के बाद बुंडू में धारा 144 लगा दिया गया है। इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। अधिकारी कैंप कर रहे हैं।

      घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने पत्रकारों को भी निशाना बनाया। शास्त्री मोड़ पर प्रदर्शन के दौरान वहां कवरेज करने गए पत्रकारों से मारपीट की गई, कैमरे भी तोड़ डाला गया।

      उपद्रव के बीच मौके पर उपायुक्त राय महिमापत रे, एसएसपी कुलदीप द्विवेदी, ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग समेत कई अधिकारी पहुंचे।

      पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद पूरे बुंडू में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया।   

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!