अन्य
    Saturday, May 4, 2024
    अन्य

      गिरियक प्रखंड प्रमुख पर गोली चली, वाहन के शीशे से घायल

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड प्रमुख रामशरण यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला गिरियक प्रखंड परिसर में ही हुआ है।

      giriyak prakhand pramukh attecked 1खबर है कि  आज मंगलवार के दिन करीव एक बजे प्रखंड प्रमुख अपनी गाड़ी में बैठे थे कि उन पर हमलावरों ने अचानक गोली चला दी। गोली वाहन के खिड़की पर लगी, जिससे कि उसमें लगे कांच के शीशे टूट कर उनके चेहर पर जा लगी।

      इस हमले में बाल-बाल बचे प्रखंड प्रमुख को तत्काल गिरियक प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी मरहम-पट्टी की गई।

      घटना की सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी सोमनाथ प्रसाद प्रखंड प्रमुख की हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे और घटना स्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया। काफी तादात में प्रखंड समर्थक भी पहुंच गये।                                                         

      इस हमले को लेकर प्रखंड प्रमुख द्वारा 4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की सूचना है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है।giriyak prakhand pramukh attecked 3

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!