अन्य
    Sunday, May 5, 2024
    अन्य

      देवघर में दिनदहाड़े गोलीबारी में एक की मौत, एक घायल

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (सौरभ)। देवघर के बाईपास रोड पर एक पेट्रोल पंप के निकट दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना घटी है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है और एक व्यक्ति घायल हो गया है।

      deoghar crimeमृत व्यक्ति का नाम रमेश कुमार हरि बताया गया है। वह रिखिया थाना अंतर्गत मलहारा का रहने वाला था और एक वार्ड पार्षद का रिश्तेदार है।

      जानकारी के अनुसार, रमेश पर इससे पहले भी हमला हो चुका था। घायल व्यक्ति मुन्ना सिंह बैधनाथपुर इलाके का रहने वाला है। घायल का इलाज देवघर के सदर अस्पताल में चल रहा है।

      दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच चुकी है।

      इधर सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों ने पुलिस पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया है। मृतक के परिजनों के अनुसार एक शिक्षा माफिया के इस कांड में भूमिका बताई जा रही है। सदर अस्पताल में बिगड़ी व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिसबल का जमावड़ा लगा हुआ है।

      बहरहाल, एक के बाद एक आपराधिक वारदातों की वजह से देवघर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!